औरंगाबाद, फरवरी 14 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में शनिवार को बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, मुखिया पुटू यादव, धर्मेंद्र सिंह, अनीश राज, मोनू कुमार और शिक्षाविद नागेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी, नृत्य और भाषण स्पर्धा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में पलक पाठक प्रथम, रानी यादव द्वितीय तथा आलिया प्रवीण और प्रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में पलक पाठक और सलोनी कुमारी प्रथम, आर्यन कुमार, कृष कुमार, आयुष कुमार और शोबु कुमार द्वितीय तथा मानसी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में स्मृद्धि दुबे प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय और अंशु भारद्वाज तृतीय स्थ...