अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़। एएमयू के अब्दुल्ला स्कूल में बुधवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने इनमें उत्साह, प्रतिभा और खेलभावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल अधीक्षक उमरा जहीर ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती तकनीकी दुनिया में बच्चों में शारीरिक फिटनेस और संतुलित जीवनशैली के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। कक्षा पांच और कक्षा पांच के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच में कक्षा पांच विजयी रही। बैडमिंटन में भी कक्षा पांच की छात्राओं ने कक्षा चार की छात्राओं को हराकर जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग के बच्चों ने रस्साकशी, बुक बैलेंसिंग रेस और सिंपल रेस में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक अजीम हामिद और जावेद अली ने किया। संचालन मेराजुद्दीन ने किया। ........ एएमयू में 13 व 14 को पुष्प प्रदर...