बिजनौर, फरवरी 8 -- पीएम पोषण मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जनपद बिजनौर में रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती-4 में किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लीलो कंपोजिट विद्यालय अम्हेड़ा विकास क्षेत्र हल्दौर, द्वितीय स्थान उमा प्राथमिक विद्यालय हरपुर विकास क्षेत्र नहटौर एवं तृतीय स्थान गुड्डी कंपोजिट विद्यालय फैजलपुर फत्तेउल्लाह विकासखंड नजीबाबाद ने प्राप्त किया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई रसोइयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक, संतुलित एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का मूल्यांकन भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण मूल्य, प्रस्तुति एवं समय प्रबंधन के आधार पर किया गया। विजेता रसोइयों को 3500,2500 एवं 1500 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप इसके व्यक्तिगत खाते...