सीतामढ़ी, मई 23 -- नानपुर, एक संवाददाता। प्लस 2 माध्यमिक विद्यालय कोइली बालक के खेल मैदान में संकुल स्तरीय मशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीइओ हरिश्चंद्र राय, प्रभारी एचएम डॉ. सुधीर कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार और सरपंच नीलम देवी ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें संकुल में शामिल बच्चों ने 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर दौर, लंबी कूद, साइकिलिंग जैसी कई तरह के प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीइओ ने बताया कि मशाल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल के प्रति अभिरुचि बढ़ाना और प्रतिभा की खोज करना है। मौके पर उपमुखिया रामयश महतो, शिक्षक राज कपूर सिंह, अनिकेत कुमार, चंदन कुमार, गुड़िया कुमारी, पूनम कुमारी, आरती, संजू कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.