बुलंदशहर, जुलाई 15 -- नगर के यमुनपुरम स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में सोमवार को मून प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटर के छात्र आयुष चौधरी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 11 छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रबंधक सुरेश चंद्र गर्ग ने सभी छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मून कोर्डिनेटर सुमन सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं हरियाणा के रेवाड़ी की ब्रांड एबेंसडर मान्या सिंह ने भी इसमें प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...