रुद्रपुर, नवम्बर 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में शनिवार को गुरुपर्व के अवसर पर अंतरविद्यालयी गुरबाणी शबद-गायन प्रतियोगिता के नौवें संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरडी शर्मा ने अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रुद्रपुर, हल्द्वानी, बाजपुर, किच्छा, नानकमत्ता, बिलासपुर और खटीमा सहित 20 विद्यालयों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में ज्ञानी हरजिंदर सिंह (एसजीपीसी अमृतसर), जसवंत सिंह (बरेली) और प्रभु सिंह (हल्द्वानी) शामिल रहे। प्रतियोगिता में एमेनिटी स्कूल रुद्रपुर और गुरुकुल स्कूल किच्छा दूसरे और श्री दशमेश स्कूल बाजपुर तीसरे स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.