आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चार सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, विकास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राममिलन निषाद प्रथम और विनोद प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सौरभ यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वीरेंद्र गिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीती ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज ...