एटा, अगस्त 6 -- लायंस क्लब कोहिनूर की ओर से रक्षाबंधन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को त्योहारों के बारे में जानकारी भी दी गई है। बुधवार को ज्ञानदीप स्कूल में लायंस क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी कला का परिचय देते हुए अपने हुनर से सबका मन मोह लिया। बच्चों को पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता, थाली सजावट, कार्ड प्रतियोगिता तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लायंस क्लब कोहिनूर की अध्यक्ष पूनम दीक्षित, कॉआर्डिनेट प्रीति अमोरिया, कोषाध्यक्ष पिंक...