समस्तीपुर, फरवरी 10 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरहन स्थित एक निजी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की। संचालन गुलशन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों के प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। टापर्स रुपेश कुमार, पूजा कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर जितेन्द्र कुमार, शंभू कुमार, सचिन कुमार, अंकित कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, तेज नारायण कुमार, हिमांशु कुमार, राज कुमार, चंदन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...