पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 फरवरी से बढ़कर 16 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार सरकार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा नई दिल्ली, राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश, राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा विभाग झारखंड, नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन, डीएवी पब्लिक स्कूल के द्वारा अधिक छात्रों की भागीदारी हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। सभी राज्यों से कुल 40405 छात्रों ने पंजीकरण किया है। इन प...