भदोही, फरवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गिराई में रविवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्टेशन रोड़ गिराई में आठ फरवरी रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के कक्षा तीन से कक्षा दस तक के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शिल्ड के साथ शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। विजेता बच्चों में कक्षा-10 रिषी बिन्द प्रथम, कक्षा-नौ दीपचन्द, कक्षा आठ नन्दनी प्रजापति, कक्षा सात अभिषेक यादव, कक्षा छह आशीष कुमार शामिल रहे। इस मौके पर प्रमोद प्रकाश, अनिकेत, अर्पित, करन, संगम, सौरभ, शिवम्, वासुदेव, मुनिराज नीतिश, विनोद, श्यामू सरोज, विनोद कुमार रहे। ...