लखनऊ, नवम्बर 22 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा के ब्लॉक संसाधन केन्द्र में शनिवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीकेट के प्राइमरी स्कूलों में पंजीकृत 570 दिव्यांग बच्चों ने 50 व 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गणित दौड़, सुलेख प्रतियोगिता, कला, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय यमखंनवा के रौनक को पहला, प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के कृष्ण को दूसरा और कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर कायस्थ की राधा को तीसरा स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में अर्जुनपुर की उर्मिला पहले, किशनपुर की सोनिका दूसरे व महोना की सजान बेग तीसरे स्थान पर रहीं। बीकेटी बीईओ धर्मेंद्र सिंह कटियार ने प्रतियोगिता के विजेता 55 दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.