संभल, फरवरी 21 -- एनकेबीएमजी कॉलेज में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. रंजना अग्रवाल के मार्ग निर्देशन एवं रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए इस दौरान कई प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। जिसमें प्रथम रिफा, द्वितीय स्थान कशिश कशिश रही। नाटक प्रतियोगिता प्रथम स्थान अनुष्का, नेहा सिंह, काजल उपाध्याय, करीमा, द्वितीय स्थान पर स्वाति, सोनम, अंशु स्वाती रहीं। रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीतू रानी, द्वितीय स्थान पर आरती रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ...