सहरसा, मार्च 8 -- कहरा, एक संवाददाता। गोस्वामी लक्ष्मीनाथ सेवा मिशन के तत्वाधान मे देवना स्थित वाणेश्वर नाथ स्थान मे गोसाई जी की प्रतिमा स्थापना से पूर्व गुरुवार से पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ मे श्रद्धालुओं का भीड़ बढ़ रहा है। पं. शंभु नाथ झा एवं पं. नवीन खां आचार्य के अध्यक्षता मे वैदिक रीति से आयोजित यज्ञ कार्य पं. मनी कांत झा, पं. पवन मिश्र, पं. योगेश झा, पं. राजीव झा, पं. राघव खां, पं. ललित झा, पं. महावीर झा, पं. मुकेश खां, पं. अमरनाथ झा, पं. प्रभु नन्दन झा, पं. सुमन कुमार झा, आनन्द कुमार झा, राजीव कुमार ठाकुर सहित अन्य पंडित गण के द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। मिशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार झा एवं पत्नी किरण झा को यजमान के बनाया गया है। इससे पूर्व गुरुवार के सुबह सेकड़ो की संख्या मे कुआँरी कन्याओँ व महिलाओं द्वारा बनगांव स्थित गोसाई जी कुटी ...