बलिया, अप्रैल 17 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरदरा गांव में नवनिर्मित शिवाला में मूर्तियां स्थापित करने के लिए कलश यात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हाथ में कलश लेकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा निकली। मन्दिर की परिक्रमा करने के बाद दामोदरपुर, गड़ेरिया, हृदयपुर, मुरारपट्टी, सेमरिया, शिवपुर कपूर दियर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए यात्रा गंगा नदी के भुसौला घाट पर पहुंची। वहां गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। सभी वापस शिवाला पर पहुंचे। वर्ष 2013 की बाढ़ में गंगा नदी की कटान में मंदिर के विलीन हो जाने के बाद नए मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसमें महादेव, मां पार्वती, गणेश भगवान, कार्तिकेय जी की मूर्तियां स्थापित की जायेंगी l कलश यात्रा में जितेंद्र मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.