कौशाम्बी, जनवरी 31 -- नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय परिसर में शनिवार को हनुमान प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना कराई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ सम्पन्न होने के बाद उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी राम सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वच्छ मिशन नगरीय 2.0 अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ बसंत अभियान की तर्ज पर जीरो वेस्ट (शून्य अपशिष्ट) के सिद्धांत पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक एवं एकल उपयोग वाली वस्तुओं का पूर्णत: त्याग किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, लेखा लिपिक बब्लू गौतम सहित तमाम सभासद व कर्मचारी समेत तमाम हनुमान भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.