गढ़वा, अक्टूबर 3 -- रमना, प्रतिनिधि। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही असत्य पर सत्य के विजय का प्रतिक पर्व दशहरा प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित जय भवानी संघ, न्यू युवा क्लब मड़वनिया व श्री सीताराम मानस मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को किया गया। वहीं नवयुवक संघ और सूर्या क्लब की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ किया गया। वर्ष 1948 से चली आ रही परंपरा के अनुसार दुर्गा मंदिर में जय भवानी संघ की ओर से स्थापित प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं ने कंधे के सहारे चार किलोमीटर दूर सुखड़ा नदी में किया। उस दौरान माता रानी को विदाई देने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रतिमा को कंधा लगाने के लिए लोगों में होड़ मची थी। उससे पहले सभी पूजा पंडालों ...