धनबाद, फरवरी 8 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया आमला पाड़ा स्थित दशेर मेला दुर्गा मंदिर में मोदक समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव शनिवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद गणपति बप्पा को विधिवत विदाई दी गई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती की। आशीर्वाद लिया। शाम को गाजे बाजे व उड़ते रंग गुलाल के साथ भगवान गणेश जी महाराज की प्रतिमा विसर्जन निकला। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना का जयकारा लगता रहा। आयोजन समिति के लोग राजा तालाब पहुंचे। जहां पर प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.