पूर्णिया, जनवरी 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में रविवार की देर संध्या प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है जो दुर्गापुर वार्ड संख्या 7 निवासी छोटेलाल मंडल का पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर क्रीड़ा मैदान में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन रविवार को धूमधाम से किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा लदे ट्रैक्टर के पास अचानक अफरातफरी मच गई और राज कुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.