उन्नाव, अगस्त 17 -- पुरवा। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का 194 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम अवंतीबाई प्रेरणा स्थल पर भाजपा नेता उत्तम चंद लोधी के आवास पर मनाया गया। प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा दीप प्रज्जवलित कर अवंती बाई के बारे में वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता उत्तमचंद ने कहा कि देश के लिए रानी अवंती बाई का विशेष योगदान रहा, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही राम चंद्र का आल्हा गायन हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गंगा प्रसाद लोधी तथा केके वर्मा ने कहा कि अवंतीबाई ने अंग्रेजों के साथ जमकर युद्ध किया। उनकी वीरता देश के इतिहास में अमर हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद लोधी एवं राधेश्याम लोधी ने कहा कि देश और समाज रक्षा के लिए अवंती बाई बलिदान हो गई थी। उनकी वीरता को शत शत नमन है। समारोह को पंकज लोधी, रामचंद्र लोधी, कैलाश नाथ निषाद, रा...