सिद्धार्थ, दिसम्बर 8 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के जलकरी उर्फ खजुहा गांव के पूरब समय माता के स्थान पर स्थापित शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय की मूर्ति और समय माता की पिंडी रविवार को क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जलकरी उर्फ खजुहा गांव में प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त होने की सूचना ग्रामीणों ने इटवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से त्वरित और कठोर कार्रवाई करने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ किस...