भभुआ, सितम्बर 9 -- रोड लाइट व सजावट भी करेंगे दुर्गा पूजा समिति के ही सदस्यगण आंबेडकर नगर में भी बनाया गया है माता रानी के लिए पक्का पंडाल (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के आंबेडकर नगर की नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने मां प्रतिमा का निर्माण शुरू करा दिया है। समिति के सदस्य खुद प्रतिमा को वस्त्र और आभूषण से सजाएंगे। गली व सड़क को रोशन करेंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से केवल मूर्ति ही हमलोग मूर्तिकार से बनवाते हैं और सजावट का काम स्वयं कमेटी के सदस्य ही करते हैं। कपड़ा, फल, वस्त्र, आभूषण की सजावट की किसी दूसरे को पैसा पर ठीक नहीं किया जाता है। समिति के सदस्य खुद आगे आकर जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। दिन में अपना काम करने के बाद पंडाल में देर रात तक सजावट करते हैं। हमलोग स्वयं वस्त्र, आभूष...