औरंगाबाद, मई 22 -- रफीगंज के थाना गली स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में प्रतिमा स्थापना हेतू विग्रह के साथ शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण गाजे-बाजे के साथ कराया गया। शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर सैकडों महिला पुरुष जयकारा लगाते हुए थाना गली, बड़ी दुर्गा देवी स्थान, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, महाराजगंज रोड, बस स्टैंड होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे। काशी के आचार्य आचार्य राजेश मिश्रा, गिरीराम त्रिवेदी, अंगद पाण्डेय, अमित पुरोहित, धर्मेंद्र पाण्डेय, सुनील चौबे, नरेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा नवनिर्मित मंदिर में सभी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि खड़ेश्वरी बाबा के तत्वावधान में यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। यज्ञ के यजमान दुर्गा प्रसाद, पिंकी देवी, अजीत कुमार, रीता देवी, अजय गुप्ता, रिंकी गुप्ता, शिवनंदन प्र...