गिरडीह, अगस्त 30 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा में आयोजित चार दिवसीय गणेश उत्सव प्रतिमा के जल प्लावन के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हो गया। स्थानीय गणेश भक्तों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कांधे पर प्रतिमा को सिद्धिविनायक मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए बारहमासा तालाब ले गए। गणपति बप्पा मोरया तथा अन्य धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। नाचते गाते ग्रामीण, ढोलवाहों की धुन और कांधे पर ले जाते प्रतिमा ने लोगों को भक्ति सागर में डूबने को मजबूर कर दिया। उक्त अवसर पर गुरुवार की रात आयोजित भक्ति जागरण में श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। भक्ति जागरण का उद्घाटन जमुआ के बीडीओ अमल जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुछ देर पश्चात खोरीमहुआ के सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गणेश पूजा समिति की ओर से अशोक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.