बक्सर, फरवरी 19 -- बोले जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक दुर्योधन प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को ओजस्वी बना दिया फोटो संख्या- 29, कैप्सन- गुरुवार को पूर्व सैनिक दुर्योधन प्रसाद की प्रतिमा अनावरण में भाग लेते सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामनाथ सिंह व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा में पूर्व सैनिक स्वर्गीय दुर्योधन प्रसाद की स्मृति में उनकी प्रतिमा का गुरुवार को अनावरण हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक सैनिक का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। यह हमें अपने माता-पिता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की सीख देती रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा में समर्पित जीवन और पूर्वजों के प्रति अगाध श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला...