बोकारो, जून 2 -- बेरमो। आर्यभट्ट एकेडमी दुग्दा का स्थापना दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हनुमान मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन बीसीसीएल कॉलोनी चंदुवाडीह में आयोजित किया गया। उद्घाटन दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार और मुखिया चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में जिप सदस्य अजय कुमार महतो, आर्यभट्ट एकेडमी संचालक डीके राय व निदेशक सूरज कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। एकेडमी के 10वीं की वार्षिक परीक्षा में सफल चंदा कुमारी, राकेश बेहरा, हिमांशु यादव, विनय कुमार सिंह, तन्वी कुमारी, शुभम महतो व कार्तिक सिंह को सम्मानित किया गया। पंसस धनपाल, मनोज पाठक, रावणेश्वर उपाध्याय, शिक्षक अश्मरिक कुमारी, विक्रम कुमार, रंजीत कुमार, संदीप रजक, विनय कुमार, रंजय सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.