बोकारो, जुलाई 14 -- कथारा। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति का प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने अभिनंदन किया। ब्लूम ओलिंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सम्मानित हुए। वर्ग दशम के ऋषिराज सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर विषय में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। मो साजेब अली ने कंप्यूटर में पांचवा स्थान, आयुष्का ने अंग्रेजी में पांचवा, परमानंद महतो ने कंप्यूटर में छठा स्थान, आराध्या ने हिंदी में आठवां स्थान, आदित्य कुमार ने गणित में दसवां स्थान, अर्पित अग्रवाल ने विज्ञान में 17वां स्थान, अमन कुमार ने रीजनिंग में 17वां स्थान और प्राची कुमारी ने हिंदी में राष्ट्रीय स्तर पर 19वां स्थान प्राप्त ...