गंगापार, फरवरी 12 -- क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, इस बात को एक बार फिर कंपोजिट विद्यालय मेजा की छात्रा ने सच कर दिखाया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 8 की छात्रा शिवानी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए पूरे जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 22 ब्लॉकों के बीच कड़े मुकाबले में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए थे। प्रतियोगिता का स्तर काफी चुनौतीपूर्ण था, जहां छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। नवीनता के आधार पर निर्णायक मंडल ने जिले के सर्वश्रेष्ठ तीसरा मॉडल शिवानी का चुना। इस सफलता पर विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.