सीतामढ़ी, जून 30 -- सीतामढ़ी। बिहार का नंबर एक आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान हर साल की तरह इस साल भी जिले के 400 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को सोमवार को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। हिन्दुस्तान अखबार ना केवल पाठकों तक सही खबर पहुंचाने का काम करता है, बल्कि समय-समय पर पाठकों को अलग-अलग तरीके से प्रोत्साहित भी करता है। इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। यही बच्चे आगे देश-दुनिया में नाम रोशन करते हैं। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के कॉलेज रोड दीपक स्टोर्स गली स्थित निर्मला पैलेस में किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। प्रतिभावन बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया। ये रहेंगे मुख्य और विशिष्ट अतिथि : समारोह में मुख्य अतिथि डीएम रिची पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.