कुशीनगर, मई 4 -- ढाढ़ा। संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढा़ढ़ा में सांइस ओलंपियाड फाउंडेशन में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सिस्टर एन मेरी ने विद्यालय सभागार में पदकों का वितरण किया। गणित में 81 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिसमें 10 छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन कर जोनल मेडल भी प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान में 26, अंग्रेजी में 12 व सामान्य ज्ञान में 5 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए गए। प्रधानाचार्य सिस्टर एन मेरी ने कहा कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संगठन है, जो छात्रों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। परीक्षा का संचालन विद्यालय के अध्यापक विनीत दुबे व सभी शिक्षकों की मदद से किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.