मधेपुरा, अप्रैल 13 -- मधेपुरा। आदर्श इंटर कॉलेज घैलाढ़-जीवछपुर में मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदर्श इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण अमरजीत कुमार, विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं कॉलेज के पोषक क्षेत्र कोड़िहार के छात्र सुशांत कुमार ने 10 वीं की परीक्षा में राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। कॉलेज की ओर से दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया। आदर्श डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार ने छात्र सुशान्त कुमार को सम्मानित किया। जबकि सुशान्त कुमार के पिता मनोज कुमार को आदर्श इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विजय कुमार और माता कल्पना देवी को आदर्श डिग्री कॉलेज की अम्बिका देवी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अमरजीत कुमार को आदर्श इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.