मधुबनी, जनवरी 16 -- मधेपुर, निज संवाददाता। हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर के सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मधेपुर ने युवा महोत्सव के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की सृजनात्मकता और कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से विविध विषयों पर अपनी सोच को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, मिथिला की संस्कृति और भारतीय संस्कृति जैसी थीम पर अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत का...