मुरादाबाद, फरवरी 14 -- टाइनी टाट्स कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का माडल के माध्य से प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डा. इंदु पारिख, मैनेजिंग डायरेक्टर एस पारिजद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का आनंद लिया। आरुष, अरफा आलिया, अल्फिया, याशिका वंदना ने पहला स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...