उन्नाव, नवम्बर 3 -- उन्नाव। जीआईसी ग्राउंड में चल रहे उन्नाव महोत्सव के तीसरे दिन मेंहदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक मेंहदी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। महोत्सव के तीसरे दिन पैक्स पेड सभापति रश्मि गुप्ता, अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कॉस्मिक डांस अकादमी के डायरेक्टर सचिन के संयोजन में प्रतिभाओं में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, बॉलीवुड, ब्रेक, रोबोटिक्स आदि स्टाइल्स पर डांस का मनमोहक प्रदर्शन किया। कोरियोग्राफर श्रेयांश व शैलू ने भी प्रस्तुतियां दीं। मुम्बई में फिल्म निर्देशन का काम कर रहे आशीष चौधरी ने आगामी रियलिटी शो की जानकारी दी। इस मौके पर सुरेश सचान, अशोक पटेल, डॉ मनीष सिंह सेंगर, राजेश सिंह, सुख सागर, अनिल सिंह फौजी आदि पदाधिकारियों केे अलावा राहुल कश्यप, शैलू,...