बेगुसराय, जून 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आपका प्रिय अखबार सिर्फ अखबार ही नहीं परोसता है। यह सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है। इसी क्रम में प्रतिभाओं को पंख देने के लिए हिन्दुस्तान अखबार की ओर से 19 जून को हरहरमहादेव चौक स्थित केडीएम पैलेस में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दसवीं व बारहवीं के जिला टॉपरों के अलावा तीन स्कूल टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विशेषज्ञों की ओर से उन्हें कॅरियर की काउंसिलिंग भी की जाएगी। सम्मानित होने वाले विद्यार्थीगण 19 जून को सुबह नौ बजे केडीएम पैलेस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू हो जाएगा। बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी करायी जाएगी। सही जवाब देने वाले बच्चों को अलग से इनाम दिया जाएगा। इस तरह के सम्मान समारोह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.