गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता युवा चेतना समिति द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति वे लोग हैं जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित रहते हैं। परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण निःसंदेह प्रगति की सोपान है। नशे के विरुद्ध समिति ने अभियान चलाने के लिये शहर के साहित्यकारों, रचनाकारों और खिलाड़ियों का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था ने वर्षों से सामाजिक चेतना, शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने स्वागत संबोधन में संस्था की 25 वर्षों की रचनात्मक यात्रा, जनसेवा अभियानों और युवाओं के चतुर्दिक विकास के संकल्प को रेखांकित किया...