बेगुसराय, सितम्बर 15 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रतिबंध के बावजूद खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण कि दृष्टि से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर वर्ष 2022 से ही पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है परन्तु सरकार के द्वारा लगाया गया प्रतिबंध असरहीन है। आज भी दुकानों, हाट बाजारों में खुदरा दुकानदारों द्वारा खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले में ग्राहकों को सामान दिया जा रहा है। ग्राहक भी अपने घर से सामान खरीदने के लिए कपड़े या अन्य थैला ले जाना पसंद नहीं करते। दुकानदार द्वारा दिए गए सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले में ही सामान घर ले जाना ज्यादा पसंद करते हैं और इसे ज्यादा सुविधा जनक भी समझते हैं। वहीं, प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की खानापूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.