औरंगाबाद, नवम्बर 29 -- बिहार सरकार द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में इसका खुला उपयोग जारी है। प्रमुख बाजारों में सब्जी, किराना, मिठाई और मीट-मछली के अधिकांश दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी ने लगातार छापेमारी की थी। कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया था। लेकिन उनके तबादले के बाद स्थिति फिर वैसी ही हो गई है। दुकानदार बिना किसी डर के प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय पुलिस का भी इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिख रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने कहा कि कई बार छापेमारी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होगी और जुर्माना लिय...