गढ़वा, फरवरी 4 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री ने लिए तय मानकों का अनुपालन नहीं हो रहा है। स्कूलों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री बेधड़क हो रही है। उसका असर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर भी पड़ता है। कई छात्र गुटखा, बीड़ी, सिगरेट का सेवन भी करने लगते हैं।स्कूलों के आसपास रोक के बाद भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री जारी है। स्कूलों के मेन गेट के आसपास ही दुकानें चलती हैं। उक्त दुकानों में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट बेचे जाते हैं। उसे लेकर न तो शिक्षा विभाग और न ही प्रशासनिक विभाग फिक्रमंद है। नतीजतन स्कूली बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट या गुटखा का सेवन करने लगते हैं। अधिसंख्य सरकारी और निजी स्कूलों के पास लोगों ने टॉफी सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के गुमटी या दुकान खोल रखे...