बेगुसराय, फरवरी 1 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक फरवरी से नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) के बैनर तले कचहरी भवन रोड स्थित कमलेश्वर भवन में एक ई रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई। संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों और मजदूरों पर हमले कर रही है और अमीरों के हित में नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों को एकजुट होकर सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से पार्किंग शुल्क वसूले जाने के बावजूद शहर के कई इलाकों में जबरन बैरियर वसूली जारी है। इस मुद्दे पर कई आंदोलन होने के बाद भी बैरियर वसूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.