सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। लेवी व रंगदारी वसूलने के लिए बनाए गए प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के सुप्रीम कमांडर महाराज उर्फ नीतेश सिंह उर्फ नीतेश कुमार ने सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव का रहने वाला है। संगठन के सात शातिरों के विरुद्ध सात फरवरी 2020 को सिवाईपट्टी थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी पर लेवी व रंगदारी वसूलने की साजिश रचने के लिए बैठक करने का आरोप है। जांच के क्रम में इस मामले में नीतेश सिंह की भी संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे अप्राथमिकी आरोपित बनाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसकी ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की ग...