लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ। यातायात पुलिस ने शहर में प्रतिबंधित मार्गों (बाराबिरवा चौराहा से अमौसी, गोल्फ चौराहा से समतामूलक चौराहा तथा कटाई पुल से अहिमामऊ चौराहा ) पर चल रही ई रिक्शा को लेकर अभियान चला कर कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में 46 ई-रिक्शा के विरूद्ध सीजर की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार वर्तमान में शहर में 11 मार्गो को चिन्हित कर ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...