जौनपुर, मार्च 25 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव में प्रतिबंधित मवेशी का वधकर उसका मांस बेच रही दो महिला और एक पुरुष कारोबारी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मांस, जानवर का सिर और वध करने के लिए प्रयोग में लाया गया औजार बरामद किया। पुलिस की छापेमारी से आस-पास के गांवों में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बरामद मांस को मौके पर ही गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया। मांस का कुछ टुकड़ा सैम्पल के रुप में ले लिया गया। जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। सरपतहां थाने की पुलिस को सूचना मिली कि भटौली गांव में सुरेश कुमार के यहां प्रतिबंधित मवेशी(गोवंश) काटकर उसका मांस बेचा जा रहा है। कुछ मांस बाहर भी भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। पुलिस को देख मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.