मऊ, फरवरी 11 -- घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस टीम ने मदापुर समसपुर से प्रतिबंधित मांस के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस टीम ने 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, काटने के उपकरण समेत 6600 नगदी बरामद किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि वह रविवार की रात अपने सरकारी वाहन से उपनिरीक्षक सूरज सिंह, कोतवाली आरक्षी सुनील कुमार यादव समेत हमराहियों के साथ नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस मदापुर समसपुर स्थित एक मकान के अहाते में काटकर तस्कर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त मो. सहनवाज निवासी मदापुर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.