अयोध्या, फरवरी 6 -- कुमारगंज,संवाददाता। शासन के निर्देश के बाद चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को कुमारगंज पुलिस ने क्षेत्र की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और दुकानदारों को सख्त दिशा- निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बाजारों में स्थित पतंग व अन्य दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से चाइनीज मांझा न बेचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने ने लोगों को बताया कि चाइनीज मांझे से आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं और जान तक जा चुकी है। इसलिए शासन द्वारा इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यदि चाइनीज मांझे क...