प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बरसंडा गांव में शुक्रवार रात तीन मवेशी चोरी कर काटने का एक आरोपी सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। उक्त गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के तीन मवेशी शुक्रवार रात चोरी हो गए। तीनों मवेशी काटने के लिए प्रतिबंधित थे। उन्हें रात में करीब से गुजरी बकुलाही नदी किनारे जंगल में काट दिया गया। शनिवार सुबह कटे अवशेष देख लोगों में आक्रोश फैल गया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसओ देल्हूपुर राधेबाबू, एक अन्य टीम के एसआई रमेश तिवारी, स्वॉट टीम प्रभारी अमित चौरसिया सोमवार सुबह करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.