जौनपुर, दिसम्बर 24 -- नौपेड़वा, संवाददाता। बक्शा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज शंभूगंज के समीप हाइवे पर मंगलवार की दोपहर जौनपुर से बक्शा ब्लॉक आ रहे एक शिक्षक प्रतिबंधित मांझे से बाल-बाल बच गए। शिक्षक के गले में लिपटा मफलर एवं जर्सी मंझे की चपेट में बुरी तरह फट गया। शिक्षक की जान बच गई। वाराणसी शिवपुर निवासी करीब 35 वर्षीय आलोक कुमार मौर्य बक्शा विकास खण्ड के केवटली प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। आलोक की ड्यूटी बीएलओ में होने के कारण गांव में चस्पा होने वाली मतदाता सूची को रिसीव करने के लिए ब्लॉक पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर पहुंचा ही था तभी उनके गले में प्रतिबंधित मांझा बुरी तरह फंस गया। मांझा लिपटने की जानकारी होते ही उन्होंने बाइक रोक दी लेकिन उनके गले में लिपटा मफलर और जर्सी का खड़ा कालर मां...