सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो दुकानों व एक गोदाम पर छापा मारकर 13 कुंतल से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की और 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। बरामद प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर नगर निगम लाया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को चिलकाना रोड पर एक गोदाम पर छापा मारकर दस कुंतल 70 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कंटेनरों में बरामद किया। सभी कंटेनरों को जब्त कर निगम के ट्रैक्टर में भरकर नगर निगम लाया गया। गोदाम स्वामी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा पुल खुमरान स्थित दो दुकानों पर छापा मारकर एक दुकान से करीब 50 किलो तथा दूसरी दुकान से करीब दो कुंतल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.