लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज यादव के निर्देश पर जोन-03 क्षेत्र के अंतर्गत केशव नगर मोड़ से सेंट जोसेफ स्कूल तक मुख्य मार्ग पर विशेष रोकथाम अभियान चला। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 11 चालान जारी किए गए, जिनसे 8,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पाए जाने पर सात चालान किए गए, जिनसे 8,500 रुपये की धनराशि वसूल की गई। कुल 17 चालानों के माध्यम से 17,050 रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.