सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर प्रतिबंधित और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान के खिलाफ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से मिला। व्यापारियों ने आर्थिक दंड के स्थान पर जागरुकता अभियान चलाने की मांग की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जागरुकता के लिए कार्यशाला चलाए जाने और किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन दिया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार को बताया गया कि छापेमारी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि दण्ड से नहीं जागरुकता से समाज में सुधार की प्रणाली को ...